फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टेक्नीकल विड के उठ गए जल निगम के टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले में इन-दिनों टेंडरों में घपले की शिकायतें जोरों पर है। अब जल निगम भी इसके दायरे आ गया है। परी सप्लायर्स के संचालक ने जल निगम में हुए टेंडरों में मानक की अनदेखी करने की शिकायत डीएम से की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार पोर्टल पर टेक्निकल विड (जानकारी) के विकल्प नहीं होने के बावजूद टेंडर ऑनलाइन कराए गए और इन टेंडरों को खोल भी दिया गया। मामले के संज्ञान में आने पर सीडीओ ने जल निगम एक्सईएन से इस प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार जल निगम द्वारा इन टेंडरों को ऑनलाइन उठाए जाने के लिए पोर्टल पर निविदाएं मांगी गईं। पोर्टल पर टेक्निकल विड का ऑप्शन नहीं होने के बावजूद टेंडरों को लॉक किया गया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदारों के टेक्निकल विड की जानकारी नहीं होने के बावजूद इन टेंडरों को खोल दिया गया है। इस मामले की शिकायत अब डीएम से की गई है।
विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता लेते हुए सीडीओ एसपी सिंह ने एक्सईन जल निगम से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण के आधार पर टेंडरों प्रक्रिया पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें