न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। अब हर सप्ताह निगम के चेयरमैन हाथरस शहर की राजस्व की समीक्षा करेंगे। बुधवार को राजस्व व कामकाज की प्रगति की निगम के चेयरमैन ने समीक्षा की। राजस्व वसूली तेज करने के निर्देश दिए।
बता दें कि हाथरस बिजली महकमे का जिले में करीब चार सौ करोड़ रुपये का बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद महकमे को बकाया हाथ नहीं लग रहा है। इसे लेकर अफसर परेशान हैं।
बुधवार को निगम के चेयरमैन ने राजस्व व कामकाज की समीक्षा की। कम राजस्व वसूली वाले खंडों को चेतावनी दी। खास बात यह रही कि तीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं वाले टाउन की हर सप्ताह चेयरमैन समीक्षा करेंगे।