फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट खरीद में हुई धांधली की सुगबुगाहट शासन तक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले की नगर पालिका और नगर पंचायतों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की खरीद में शासन को धांधली की सुगबुगाहट मिली है। इसे लेकर जिले में भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने समस्त ग्राम पंचायतों व नगर पालिकाओं में लगी स्ट्रीट लाइटों की खरीद की जांच कराने के लिए डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य को निर्देश जारी किए थे। हालांकि नगर पालिका क्षेत्र हाथरस इस जांच प्रक्रिया से बचा हुआ है, क्योंकि यहां हुई खरीद के दस्तावेजों का प्रशासनिक अधिकारियों और प्रभारी मंत्री ने अवलोकन कर लिया है।

जिले में भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री को यह सूचना मिली थी कि जिले की नगर पंचायतों और नगर पालिका क्षेत्र में रात्रि में सड़कों और मोहल्लों में प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया। स्ट्रीट लाइटों की खरीद में संबंधित अधिकारियों की ओर से कमीशन का खेल किया गया है। इस शिकायत के आने के बाद प्रभारी मंत्री ने तत्काल इस मामले में नगर क्षेत्रों में खरीदी गई स्ट्रीट लाइट के रेट लिए तो यह सामने आया कि खरीद में घपला किया गया है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में गंभीरता बरते हुए प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने डीएम को जांच टीम बनाकर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। अब इस मामले में जल्द जांच टीमें जांच शुरू कर देंगी। जिला प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही जिले में एक बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।
विज्ञापन

--------------
प्रभारी मंत्री द्वारा नगरीय क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की खरीद की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच कमेटी बनाई जा रही है। जल्द ही इस मामले में जो भी सत्यता होगी वह सामने आ जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-डॉ. रमाशंकर मौर्य, डीएम हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें