फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से देहात को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक्सक्लूसिव---

हेडिंग
एक अप्रैल से देहात को मिलेगी 24 घंटे बिजली
क्रासर
सात दिन में जिले के बिजली अफसरों से लाइन और ट्रांसफार्मरों की मांगी रिपोर्ट
जर्जर लाइन और ट्रांसफार्मरों का हाल जानकर रिपोर्ट तैयार करने में जुटे अधिकारी
गौरव भारद्वाज
हाथरस। जिले के ग्रामीण इलाकों के बाशिंदों के लिए खुशखबरी है। एक अप्रैल 2019 से ग्रामीणों को 18 घंटे की जगह 24 घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। सात दिन के अंदर लाइन और ट्रांसफार्मर की रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय अधिकारी लाइन और ट्रांसफार्मरों का हाल जानकर रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं।
बता दें कि वर्तमान में बिजली आम आदमी की दिनचर्या में शामिल हो गई है, इसलिए सरकार द्वारा अन्य कंपनियों से बिजली खरीद शुरू कर दी गई है। शहरों को इन-दिनों 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अब गांवों को बिजली सप्लाई देने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

----
गांवों में चल रहा काम
ग्रामीण अंचल में विभिन्न योजनाओं के तहत लाइनों का विद्युतीकरण और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्थाओं को जल्द से जल्द काम को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों के यहां बिजली कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

---
गांवों को मिलेगी 24 घंटे सप्लाई
अब शहरों के बाद गांवों को एक अप्रैल 2019 से 24 घंटे बिजली मिलेगी। निगम के मुख्य अभियंता एके मिश्र ने अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि जहां विद्युत तंत्र कमजोर हैं, उसे सुदृढ़ करने की कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसकी रिपोर्ट सात दिन के अंदर उपलब्ध कराएं। पत्र के आने के बाद बिजली अधिकारी देहात में घूम रहे हैं। रिपोर्ट तैयार कर भेजने में जुटे हुए हैं।
----
वर्जन
एक अप्रैल 2019 से देहात में 18 घंटे की जगह 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। गांवों में विद्युतीकरण का काम चल रहा है।
-प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता यूपीपीसीएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें