न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों की भीड़ रही। सूची में नाम देखने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
तीन दिन तक चलने वाली शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग के पहले दिन शनिवार को डायट परिसर में सुबह से ही अभ्यर्थी आने लगे और देखते ही देखते दोपहर तक काफी भीड़ यहां पर लग गई। कुछ अभ्यर्थी 100 रुपये के शपथ पत्र को लेकर परेशान नजर आए तो उन्हें 50-50 रुपये के दो शपथ पत्र लगाने को कहा गया, जिसके बाद ऐसे अभ्यर्थियों ने काफी राहत महसूस की।
367 पदों के सापेक्ष 362 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। कमेटी में शामिल डायट प्राचार्या, बीएसए, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या की देखरेख में काउंसिलिंग हुई।