फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लॉट बने कूड़ाघर, सबमर्सिबल से पानी की बर्बादी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस शहर को स्वच्छता रैंकिंग में उच्च स्थान दिलाने के लिए बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, जनपदीय जनमंच एवं भारतीय नागरिक कल्याण एवं अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने नगरपालिका अध्यक्ष को सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में हाथरस अपने पूर्व जनपद अलीगढ़ से बहुत नीचे चला गया है, लेकिन हाथरस को फिर से उच्च स्थान दिलाने के लिए पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, आनंदपुरी कालोनी केंद्र की अगुवाई में शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने सर्वेक्षण किया जिसमें 115 सर्वेक्षण प्रपत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में नागरिकों द्वारा नियमित सफाई न होने की शिकायत व्यक्त की है। कूड़ापत्रों का भी अभाव बताया गया है। खाली प्लाट कूड़ाघर बने हुए हैं। कई स्थानों पर नगरपालिका ने भी कूड़ाघर बना लिया है। कई कॉलेजों के खेल मैदान भी कूड़ाघर बनकर प्रदूषण फैला रहे हैं। सीवेज व्यवस्था के ध्वस्तीकरण की बात भी कही गई है। रिपोर्ट में अधिकांश नागरिकों ने बताया है कि निजी सबमर्सिबल पंपों पानी का अनावश्यक दोहन किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर-पालिका अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि गंदगी फैलाने वालों और अतिक्रमण करने वालों का चालान किया जाएगा। इस मौके पर राजयोग शिक्षिका बीके शांता बहन, अपराध निरोधक समिति के एडवोकेट हरीश शर्मा तथा जनपदीय जनमंच के उपाध्यक्ष अमृत सिंह पौनिया, नीवो के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, स्वापो के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें