फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर का नहीं खुला ताला, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। हाथरस सिटी नजिहाई बाजार डाकघर में घोर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। स्टाफ की लापरवाही के कारण डाकघर पर अपने कार्यों से आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक सिटी डाकघर नहीं खुला तो लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने डाकघर के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले मनोज कुमार द्विवेदी, अब्दुल गनी, चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि नजिहाई बाजार डाकघर की व्यवस्थाएं खराब हैं। डाकघर के अधिकारी समय से डाकघर नहीं खोलते हैं। कुछ दिन पूर्व भी हंगामा हुआ था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। डाकघर विभाग के आला अधिकारियों को भी इस संबंध में शिकायत कर अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक व्यवस्थाएं नहीं सुधरी हैं। प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार, मुकेश कुमार, चंद्र सिंह, बीना अग्रवाल, कृष्ण मुरारी, सुशील कुमार, भरत वर्मा, सुमन शर्मा, विमलेश शर्मा, तुलसी देवी, कंचनलता, मिथलेश, सुनीता शर्मा, सुनीता गुप्ता, पूनम अग्रवाल, साधना अग्रवाल, नीलम वार्ष्णेय आदि शामिल थे। इस संबंध में डाकघर के पोस्ट मास्टर प्रेम चंद्र मीणा से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें