जिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को छुट्टी में भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा खुली। दिन भर में यहां 140 लोगों ने चालान जमा किए। पंचायत चुनाव के लिए अब तक कुल 2,950 लोगों ने चालान जमा कर दिए हैं। रविवार को भी बैंक में खासी भीड़ रही।
उल्लेखनीय है कि जैसे जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे ही आवेदक तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। चालान जमा करने के लिए शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा को अधिकृत किया गया है। यही वजह है कि रविवार की छुट्टी में एसबीआई की मुख्य शाखा खुली। इस दौरान 140 लोगों ने चालान जमा किए। अब तक कुल 2950 लोगों ने चालान जमा किए हैं।