फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: विशेष लोक अदालत के पहले दिन 140 मामले निस्तारित, दो करोड़ से अधिक वसूले

Sat, 18 Mar 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में विशेष लोक अदालत के पहले दिन कुल 140 मामलों का निस्तारण कर 2,16,38,000 रुपये में समझौता किया गया। पंजाब नेशनल बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 40 मामलों का निस्तारण कर 57,00,000 रुपये में समझौता किया गया।
विज्ञापन
विशेष लोक अदालत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार के आदेशानुसार व अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


विशेष लोक अदालत के पहले दिन कुल 140 मामलों का निस्तारण कर 2,16,38,000 रुपये में समझौता किया गया। पंजाब नेशनल बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 40 मामलों का निस्तारण कर 57,00,000 रुपये में समझौता किया गया। कैनरा बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 45 मामलों का निस्तारण कर 58,76,000 रुपये में समझौता किया गया। आर्यावृत बैंक हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल 39 मामलों का निस्तारण कर 90,92,000 रुपये में समझौता किया गया।

बैंक ऑफ इंडिया हाथरस की समस्त शाखाओं से कुल तीन मामलों का निस्तारण कर 7,00,000 रुपये में समझौता किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा हाथरस की सभी शाखाओं से कुल एक मामले का निस्तारण कर 20,000 रुपये में समझौता किया गया। श्रीराम फाइनेन्स से कुल 12 मामलों का निस्तारण कर 2,50,000 रुपये में समझौता किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें