फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सामाजिक संस्थाओं ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक ह्यूून राइट्स के तत्वावधान में लगातार मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को इसका शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल आंधीवाल ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय ने कहा कि एडीएचआर के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, जिससे हमारा मत प्रतिशत किसी भी मामले में पीछे नहीं रहना चाहिए।

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, जिला अध्यक्ष सौरभ सिंघल, जिला विधिक सचिव शैलेंद्र नगाइच, शैलेंद्र सांवलिया, मनोज वार्ष्णेय, गोपाल बाबू, मुकेश गोयल, मनमोहन शर्मा, चौधरी धीरज कुमार, कन्हैया लाल अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय, विजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, मनोज, नितिन वार्ष्णेय, अमित जैन, गुड्डू जैन, मोहन लाल पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, रावत शिक्षा समिति द्वारा संचालित वीरेश मेमोरियल एकेडमी आवासीय विद्यालय द्वारा गांवों में मोबाइल वैन, ध्वनि यंत्रों ,रसिया और लोकगीतों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। 18 अप्रैल को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 15 अप्रैल को शहर में सुबह आठ बजे रैली निकाली जाएगी। वहीं राष्ट्रीय कवि संगम मतदाता जागरण बाजार काव्य चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कपिल अग्रवाल, निदेशक बाबा देवी सिंह निडर थे। अध्यक्षता आशुकवि अनिल बौहरे ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें