फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगा जाट समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन


मुरसान रोड स्थित पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के शीतगृह परिसर में गुरूवार को जाट समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में जाट समाज के लोगों ने भाजपा द्वारा किए गए अत्याचारों पर आक्रोश जाहिर किया।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि जाट समाज का हित भाजपा में असुरक्षित है। भाजपा ने ही केंद्र में जाट समाज के आरक्षण को खत्म कर दिया। पूर्व पीएम और किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह की कोठी को खाली करा दिया, इससे बड़े और उदाहरण क्या होंगे कि भाजपा ने जाट समाज विरोधी काम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद के प्रदेश महासचिव गुड्डू चौधरी ने कहा कि जाट समाज एकजुट हो चुका है। उसने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है हम और हमारा समाज कुछ कर दिखाए। गिरेंद्र चौधरी, चंद्रेश चौधरी, रमेशचंद्र ठेंनुआ, अर्जुन सिंह ब्लाक प्रमुख सासनी, सहपऊ के देवेेंद्र सिंह, किशन राज सिंह, पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह सहित करीब 50 गांवो के प्रधान और भूतपूर्व प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें