न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विश्विद्यालय के सचल दल के आते ही परीक्षा केंद्रों के आंतरिक सचल दल भी सक्रिय हो गए। बागला डिग्री कॉलेज में तीन और लौंग श्री देवी डिग्री कॉलेज ठूलई में आंतरिक सचल दल ने आठ विद्यार्थियों को नकल के साथ पकड़ा।
मंगलवार को बागला डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में बीएससी तृतीय वर्ष गणित के पेपर में 44 और जूलॉजी के पेपर में 26 में से 25 विद्यार्थी शामिल हुए। द्वितीय पाली में भी गणित व जूलॉजी की परीक्षा हुई। इस दौरान गणित के पेपर में दो और जूलॉजी के पेपर में एक विद्यार्थी को मॉडल पेपर के पेज से नकल करते हुए आंतरिक सचल दल ने पकड़ा। वहीं लौंग श्री देवी डिग्री कॉलेज नगला ऑल के आंतरिक सचल दल ने भी आठ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है।