फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर चुनाव की आशंका बलबती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन


द बार एसोशिएसन द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। संस्था के सात पदों के लिए कुल 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। जिनमें से अध्यक्ष पद हेतु महेन्द्र पाल कुशवाह, देवजीत शर्मा, मनवीर सिंह वाल्यान, व चन्द्रपाल सिंह ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए मधुसूदन सिंह एवं निरंजन लाल ने नामाकंन दाखिल किया है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण सिंह सचिव पद पर सुभाष कुमार सिंह सह सचिव पद पर वकील सिंह तोमर अंकेक्षक पद के लिए अरविन्द कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार सिंह वांगड का नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। कोषाध्यक्ष पद पर मधुसूदन सिंह एवं निरंजन लाल के मध्य काटे का मुकाबले अंदेशा है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें