न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। हर रोज पचास किलोमीटर दौड़कर धावक लोगों को स्वच्छता संदेश दे रहा है। एक दर्जन से अधिक जिलों से होते हुए यह धावक 21 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगा। गुरुवार को शहर आगमन पर तालाब चौराहा पर धावक व साथियों का स्वागत किया गया।
जानकारी के मुताबिक भदोई का धावक नायक एक नवंबर को हाथ में तिरंगा थाम स्वच्छता के स्लोगन की लिखी टी-शर्ट पहन अलख जगाने को निकला।
धावक नायक लोगों को यही प्रेरणा दे रहा लोग खुद को बदलें, स्वच्छता को आदत में लाएं। धावक करीब पंद्रह जिलों से होते हुए 21 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगा। बड़ोदरा की अंतराष्ट्रीय मैराथन में भाग ले चुका है। भदोई से दिल्ली पहुंचने की प्रेरणा सरकार के स्वच्छता कार्यक्रम से मिली है।