फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा के तहत प्राइमरी पाठशालाओं में होगा बाल मंत्रिमंडल का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शासन के निर्देश पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत कई सरकारी विभागों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए फरमान जारी किया गया है। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वच्छता ही सेवा के तहत शिक्षा विभाग और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना हैं। यह कार्यक्रम दो अक्तूबर तक होंगे।

इस कार्यक्रम के तहत पंचायतराज विभाग की ओर ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों, स्वच्छता सभा, सीएलटीएफ विधा संबंधी क्रियाकलाप और शिक्षा विभाग की ओर ग्राम पंचायतों में संचालित स्कूलों में स्वच्छता को लेकर चित्रकला और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन, बाल मंत्रिमंडल का गठन, स्वच्छता समिति द्वारा स्वच्छग्रहियों के माध्यम से स्वच्छता का प्रचार-प्रसार आदि गतिविधियों का आयोजन होना है। इन कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिला प्रशासन की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही अंतिम दिन दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी, स्वच्छता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य स्वच्छता की जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन की ओर से हथकरघा उद्योग को भी बढ़ावा देने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत हथकरघा विभाग जिले में संचालित हथकरघा उद्योग में जाकर स्वच्छता अभियान चलवाएगा। वही उनकी समस्याओं को भी सुनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें