फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय निर्माण में रुचि न लेने वाले एक ग्राम पंचायत अधिकारी का निलंबित कर दिया गया है। वही डीपीआरओ ने 6 ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए डीडीओ को पत्र लिखा है।

इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। वही शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर सूची तैयार की जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से शौचालयों के निर्माण तेजी लाने के लिए समय समय पर निर्देश भेजे जा रहे थे।
विज्ञापन


डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने बताया कि ब्लॉक सिकंदराराऊ के ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र सिंह के 711 शौचालयों के निर्माण शेष है। इसके कारण इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि हाथरस ब्लॉक के दीपक कुमार रघुवंशी 284, मुरसान ब्लॉक के मंजीत सिंह के 402, सासनी ब्लॉक के अरुण अग्निहोत्री के 398, हसायन ब्लॉक के किशन पाल सिंह के 1012, सादाबाद ब्लॉक के संत कुमार सिंह के 301, और सहपऊ ब्लॉक के प्रदीप कुमार गौतम 1448 शौचालयों के निर्माण अभी शेष है।
विज्ञापन


इन सभी ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए डीडीओ को पत्र लिख दिया गया है। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें