फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर-करेतर की समीक्षा में एडीएम ने दिखाए सख्त तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को कर एवं करेत्तर की समीक्षा बैठक की। एडीएम नेे विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज प्रार्थनापत्रों का निस्तारण समय से करें। उन्होंने कहा कि डिफॉल्टर की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एडीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न विभागों के मुख्यमंत्री संदर्भ तीन, भारत सरकार पीजी पोर्टल संदर्भ दो, संपूर्ण समाधान दिवस संदर्भ 10, ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ 43, एंटी-भूमाफिया संदर्भ एसडीएम सादाबाद के यहां एक, प्रथम स्तर के अधिकारी पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ में 64, द्वितीय स्तर के अधिकारी पर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन संदर्भ में 25 डिफॉल्टर होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य देय और विविध देयों की वसूली, कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार राजस्व वसूली करने के संबंध में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एडीएम ने सभी तहसीलों के दस बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आठ जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
हाथरस। अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि मौसम विभाग की सूचना के अनुसार छह से आठ जुलाई के बीच जिले में भारी आंधी-तूफान के साथ वर्षा होने की संभावना है। एडीएम ने समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और संबंधित अधिकारियों से दैवी आपदा पूर्व अपने क्षेत्र तथा विभाग से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कम से कम जन, धन की हानि हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें