फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर, हसायन, जंक्शन पर मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


अभिहीत अधिकारी के निर्देश पर एफडीए की टीम ने शनिवार को तहसील सासनी क्षेत्र के गांव ततारपुर में पहुंचकर एक दूधिया भूपेंद्र सिंह के यहां छापा मारा। टीम को मौके पर गाय-भैंस का एकत्र किया गया करीब 100 लीटर दूध मिला।

टीम ने इस संग्रहीत मिश्रित दूध का नमूना भरा। इसके बाद टीम हसायन पहुंची। यहां भी राहुल स्वीट्स पर छापा मारा। इसके बाद भगवान सिंह मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। टीम ने भगवान सिंह के यहां से लौंज का नमूना लिया। दुकानदारों को सफाई व्यवस्था सही रखने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने हसायन में व्यापारियों के साथ मीटिंग कर उनको खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की जानकारी दी। व्यापारियों को खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने केजीबीवी और प्राइमरी स्कूल में पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां बच्चों को वितरित की गई तहरी का नमूना लिया। टीम ने इसके बाद हाथरस जंक्शन पर पहुंचकर गिरीश कुमार व मुन्नालाल के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया। यह सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, वीएन कटियार, मुनेंद्र सिंह राना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें