खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को नए जिला अभिहीत अधिकारी देवाशीष उपाध्याय के निर्देशन में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान आगरा रोड पर राहुल जनरल स्टोर फर्म का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आसपास के खाद्य कारोबारकर्ताओं में खलबली मची रही। खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार और मुनेंद्र सिंह राना और सुरेश कुमार ने राहुल जनरल स्टोर से गौरी ब्रांड के पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना और हनुमान ब्लैंडेड वेजिटेबल ऑयल का नमूना लिया गया।
जिला अभिहीत अधिकारी ने खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए कि सात दिन में सभी अपने खाद्य कारोबार के पंजीयन लाइसेंस बनवा लें और उसे उचित स्थान पर लगाएं। यदि इस अवधि के दौरान कोई भी खाद्य कारोबारकर्ता बिना लाइसेंस पंजीयन के खाद्य कारोबार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ बिना लाइसेंस/ पंजीयन का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मुकद्दमा पंजीकृत कर दिया जाएगा।