स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस। उत्तर प्रदेश किसान सभा की हाथरस जंक्शन कैलोरा पेठ चौराहे पर बैठक हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए किसानों की आत्मा शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई।
डॉ. प्रेमशंकर ने केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों को 50-50 लाख आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। बैठक के बाद पांच सूत्रीय मांगों को एडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में डॉ. स्वामीनाथन कृषि आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने, सभी ग्रामीण किसान मजदूरों को साठ वर्ष के ऊपर दस हजार मासिक पेंशन, प्राकृतिक आपदा का मुआवजा दिलाए जाने, 18 से 60 वर्ष तक खेती में काम करने वाले किसान मजदूरों को किसान के दायरे में किए जाने व अलीगढ़ डिवीजन में आने वाले कोमरी रजवाह जो बीस वर्ष से बंद है उसकी सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाए जाने की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता भगवान सिंह ने की और संचालन शिवनंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर अनूप ठाकुर, गजरा सिंह, जयपाल सिंह, यतेंद्रपाल सिंह, हाकिम सिंह, किशनपाल सिंह, सूरजपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, उमेश कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि किसान शामिल थे।
---
किसान सभा ने दी मंदसौर के मृतकों को श्रद्धांजलि
क्रासर
पांच सूत्री मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन