किशोरी के पिता ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि गत 25 दिसंबर को उसकी बेटी (13) स्नानघर में नहा रही थी। उसी समय पड़ोस का एक किशोर घर में घुस आया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोर की उम्र भी 18 साल से कम है, उसने उनकी बेटी को धमकी दी कि वह किसी को कुछ न बताए। पीड़ित की बड़ी बहन ने जब उसे गर्भवती हालत में देखा तब, उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।