विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा और संसाधनों की निगरानी को मजबूत करने के लिए जिले के 13 पीएमश्री विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शासन के आदेश पर इस दिशा में पहल की गई है। यूपीपीसीएल को कैमरे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीएसए रणवीर सिंह ने बताया है कि विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगने से परिसर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। इससे विद्यालयों में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यालय के संसाधनों की निगरानी भी आसान होगी। विद्यालय बच्चों के भविष्य की नींव तैयार करते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना भी जरूरी है। सीसीटीवी कैमरे लगने से विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। संवाद