फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में 44 हजार मासूम पिएंगे दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


सादाबाद में रविवार से शुरू होने से वाले पल्स पेालियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने तैयारियों को शनिवार को अंतिम विराम दे दिया। सादाबाद में जीरो से पांच साल तक के करीब 44 हजार बच्चों को पल्स पेालियो की दवा से आच्छादित किया जाएगा। बूथों पर संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गईं।

अभियान की देखरेख कर रहे स्वास्थ्य कर्मी जुगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के लिए सादाबाद में 96 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों के लिए 96 टीमें भी गठित की गई हैं। यह टीमें निर्धारित समय पर बूथों पर पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकेे अलावा नगर के विनोबा नगर, प्राइवेट बस स्टेंड, जवाहर बाजार, विद्याद्यर क्लीनिक, जाहरवीर मंदिर, गली पंडितान, तान्या हॉस्पीटल, सादाबाद सीएचसी पर नौ ट्रांजिट टीमों की ड्यूटी लगाई गई है। दो मोबाइल टीमें ईंट भट्टा, मलिन बस्ती, झुग्गी झोंपड़ी जैसे स्थानों पर रहने वाले बच्चों को दवा पिलाएंगी। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 44114 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। बूथ डे के बाद अगले दिन सोमवार को घर घर जाकर बच्चों को पल्स पेालियो की दवा पिलाए जाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें