न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सौभाग्य योजना में रोशन हुए 49 हजार छह सौ घरों के कनेक्शनों का अब लेजराइजेशन किया जाएगा। कनेक्शनों के लेजराइजेशन के बाद बिल वसूली की कार्रवाई जनवरी माह में शुरू होगी।
बता दें कि केंद्र सरकार का यह सपना है कि हर घर बिजली से रोशन हो। इसके तहत सौभाग्य योजना का क्रियान्वयन किया गया है। 65 हजार के सापेक्ष करीब 49 हजार छह सौ से अधिक बिजली कनेक्शन जिले में लोगों को दिए गए हैं। जिन लोगों के घरों के पास बिजली सिस्टम नहीं था, उन घरों को सोलर सिस्टम उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
अब बिजली कनेक्शन देने के बाद इन कनेक्शनों को लेजर में फीड किया जाएगा। साथ ही जनवरी माह में इन कनेक्शन धारकों से जितनी बिजली अब तक खर्च की है। विभाग द्वारा उतना बिल वसूल किया जाएगा।