फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे नहीं मानी तो एक अक्टूबर से शुरु होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो

हेडिंग
मांगे नहीं मानीं तो एक अक्तूबर से शुरू होगा आंदोलन
क्रासर
एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सरकारी डॉक्टरों ने सौंपा ज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के बैनर तले शुरू की डॉक्टरों ने मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा। चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह एक अक्तूबर से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले सोमवार को सरकारी डॉक्टर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष डॉ. पीके श्रीवास्तव और सचिव डॉ. प्रदीप रावत ने बताया कि प्रशासनिक असंवेदनशीलता के चलते सरकारी डॉक्टर्स आंदोलन करने को बाध्य हैं। अगर सरकार ने समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो एक अक्तूबर से काली पट्टी बांधकर आंदोलन की शुरुआत होगी, जिसमें सातवें वेतन आयोग के क्रम में प्राप्त मूल वेतन का 35 प्रतिशत प्रैक्टिस बंदी भत्ता एक जनवरी 2016 से दिए जाने, ग्रामीण क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को अलग से भत्ता दिए जाने आदि सहित 14 मांगों को पूरा किया जाना है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम रेखा एस चौहान को दिया गया। इस मौके पर डॉ. दानवीर सिंह, डॉ. रवि कौशिक, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. केपी सिंह, डॉ. एमएल आलम, डॉ. प्रताप, डॉ. विजय आनंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें