फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर माह से होगा ग्रामीण क्षेत्रों में पॉस मशीन से खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए शासन स्तर से तमाम तरीके के प्रयास किए जा रहे है। अब तक शहरी क्षेत्रों में पॉस मशीन के जरिए राशन का वितरण किया जाता था। अब सितंबर माह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी पॉस मशीन से खाद्यान्न का वितरण होगा। इसके लिए शासन के निर्देशों पर ग्रामीण अंचलों से सभी डीलरों को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है।

प्रशिक्षण की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शासन को रिपोर्ट मिलते ही जिले में पॉस मशीनें भेज दी जाएगी। पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण होने पर कालाबाजारी पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इस पॉस मशीन के लगने के बाद राशन वितरण के समय कार्डधारक का अंगूठा लगाया जाएगा और मशीन चलने की रिपोर्ट विभाग पर स्वत: ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्यान्न न मिल पाने की शिकायत आने पर विभागीय अधिकारी एक क्लिक करके ही उस राशन डीलर के खाद्यान्न वितरण की पूरी डिटेल देख सकेंगे और कार्रवाई भी फौरन अमल ली जा सकेगी। जिले में पॉस मशीनें अगस्त के आखिरी सप्ताह में आ रही है। मशीनें आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के राशन डीलरों को एक बार मशीन के साथ दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में डीलरों से मशीनें ऑपरेट करवाई जाएगी ताकि वितरण के दौरान कोई भी परेशानी न आ सके। पॉस मशीन से वितरण को लेकर विभागीय स्तर से कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें