फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे बेसिक के स्कूलों के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। बेसिक के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे सितंबर में होने वाले खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शासन ने ब्लॉक स्तरीय खेलों के लिए बजट जारी कर दिया है। जिसे लेकर विभाग तैयारी में जुटा है।

जिलेभर में बेसिक के करीब 1585 स्कूल हैं, जिनमें लगभग सवा लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए शासन ने प्रति ब्लॉक पांच हजार रुपये का बजट भी जारी किया है। जिसकी 50 फीसदी धनराशि ब्लॉकों को जारी भी कर दी गई है। बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि सितंबर के पहले सप्ताह में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें विजयी रहने वाले स्कूलों के बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें