फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आए दो सांड, चिपककर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

विद्युत महकमे की लापरवाही जानवरों का काल बन रही है। रविवार को अलीगढ़ रोड पर लेबर कॉलोनी के निकट आपस में लड़ रहे दो सांड़ विद्युत ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आ गए। ट्रांसफॉर्मर में आए करंट से इन दोनों सांड़ की मौके पर मौत हो गई। इससे आसपास के लोगों में बिजली महकमे के खिलाफ गुस्सा व्याप्त हो गय्रा।

बारिश के दिनों में बिजली महकमे ने लापरवाही की चादर ओढ़ रखी है। शहर में कई स्थानों पर बिजली पोलों में करंट दौड़ रहा है तो वहीं असुरक्षित रूप से रखे ट्रांसफॉर्मर भी जानलेवा बन रहे हैं। रविवार की दोपहर को लेबर कॉलोनी के निकट दो सांड़ों में आपस में लड़ाई हो गई। लड़ते-लड़ते यह सांड़ निकट लगे ट्रांसफॉर्मर के नजदीक पहुंच गए। ट्रांसफॉर्मर में दौड़ रहे हाईवोल्टेज करंट ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों का आरोप था कि शहर में कई स्थानों पर बिना बेरीकेडिंग के ही ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। इनसे चिपककर आए-दिन जानवरों की मौत हो जाती है, लेकिन विद्युत विभाग ने अनदेखी से लगातार इस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं। एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका ने ट्रांसफॉर्मर केे आसपास कूड़ाघर बना रखा है। कई बार नगर पालिका से साफ-सफाई के लिए कहा गया है, जिससे कि बेरीकेडिंग लग सके, लेकिन नगर पालिका लगातार लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें