फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बंबा में पानी आने से 120 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चौकड़ा के निकट बंबा में पानी आने से 120 बीघा फसल जलमग्न हो गई। गांव से मुरसान जाने वाले रास्ते में भी पानी भर गया। किसानों ने अधिकारियों से खराब हुई फसल का आकलन कराकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष हेमंत चौधरी पदाधिकारी के साथ गांव हड़ेला पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पानी की निकासी की मांग करते हुए फसलों में हुए नुकसान का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
किसान रमेश चंद, हंबीर सिंह, विक्रम सिंह, बृजमोहन सिंह, विनोद सिंह, रामवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, पहलाद सिंह, विनोद रावत आदि किसानों का कहना है कि करीब छह दिन पहले गांव के निकट बंबा में पानी आया था। सदर एसडीएम राज बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है, सिचाई विभाग से समस्या के समाधान को करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें