फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडी के बीज खाने से 12 मासूमों की हालत बिगड़ी

Sat, 18 Feb 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्‍थ्य केंद्र में भर्ती बीमार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मई में अंडी के बीज खाने से करीब 12 बच्चों की हालत बिगड़ गई। इन बच्चों को अचानक उल्टी दस्त की शिकायत होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इन सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहां इनका उपचार किया गया। 
विज्ञापन


गांव मई में एक खेत के किनारे बनी पोखर के निकट शनिवार को गांव के काफी बच्चे खेल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि खेल खेल में इन बच्चों ने पेड़ से टूटी अंडी के बीज खा लिए। बीज खाने के कुछ ही देर बाद इन बच्चों को उल्टी दस्त होने लगे तो किसी के पेट में दर्द होने लगा।

जब इन बच्चों की हालत बिगड़ गई तो इन बच्चों को सीएचसी सादाबाद लाया गया। जहां इन्हें भर्ती कराकर इनका उपचार कराया गया। अंडी के बीज खाकर बीमार होने वाले बच्चों में भोला पुत्र पुरुषोत्तम 10 वर्ष, अतुल पुत्र प्रमोद 8 वर्ष, गीता पुत्री निरोत्तम 9 वर्ष, माधुरी पुत्री सत्यदेव 11 वर्ष, गोली पुत्र निरोत्तम 8 वर्ष, लक्ष्मी पुत्री सतेंद्रपाल 7 वर्ष, खुशी पुत्री राजवीर 10 वर्ष, तनु पुत्री अनूप 10 वर्ष,  आमिर पुत्र अशोक 6 वर्ष, सद्दो पुत्री कांता 6 वर्ष, सर्वेश पुत्र पुरुषोत्तम 11 वर्ष, तमन्ना पुत्र अनूप 11 वर्ष, अंजू पुत्री अशोक 5 वर्ष  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी आए। बच्चों के ठीक हो जाने के बाद ही उन्हें अस्पताल से घर ले जाया गया। 

8-10 बच्चे भर्ती हुए थे। सभी को ड्रिप लगा दी गई थी, जिसके बाद इनकी हालत खतरे से बाहर है। सभी को सकुशल उनके घर भेज दिया गया है। 
- डॉ. दानवीर सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें