फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पराली जलाने पर 12 किसानों पर लगा जुर्माना

Thu, 23 Oct 2025 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे 12 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ संजय कुमार ने बताया कि अब तक पराली जलाने के 15 मामलों की पहचान की गई है, जिनमें से 12 मामलों में संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। इसकी वसूली के लिए लेखपालों और संग्रह अमीनों को निर्देशित किया गया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम खेड़िया कलां में तीन, लोधीपुर पट्टी देवरी में चार, टीकरी खुर्द में दो, अंडौली में एक और कानऊ में दो किसानों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। इनमें सर्वाधिक जुर्माना ग्राम कानऊ निवासी भूरी सिंह पर 10 हजार रुपये का लगाया गया है, जिन्होंने अपने खेत में धान की पराली जलाई थी।एसडीएम ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के अनुसार फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें