फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 1183 छात्रों ने दी बीएड के वैकल्पिक विषय की परीक्षा, अंग्रेजी में पेपर आने से हुई थी निरस्त

Tue, 04 Oct 2022 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बीएड की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू हुई थी। 28 सितंबर को सुबह की पाली में प्रश्नपत्र अंग्रेजी में आने के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंग्रेजी में पेपर आने के कारण निरस्त हुई डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा का आयोजन सोमवार को हुआ। शहर के दोनों केंद्रों पर 25 डिग्री कॉलेजों के बीएड के 1,183 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन


बीएड की परीक्षा 23 सितंबर से शुरू हुई थी। 28 सितंबर को सुबह की पाली में प्रश्नपत्र अंग्रेजी में आने के कारण डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को निरस्त कर दिया था। 28 सितंबर को निरस्त हुई बीएड द्वितीय वर्ष की वैकल्पिक विषय की परीक्षा का आयोजन सोमवार को हुआ।

बागला डिग्री कॉलेज में 20 डिग्री कॉलेजों के 804 विद्यार्थियों में से 773 ने परीक्षा दी और 31 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। सरस्वती डिग्री कॉलेज में पांच डिग्री कॉलेजों के 410 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 11 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष के नए पाठ्यक्रम के वैकल्पिक विषय में इनवायरमेंटल एजूकेशन के प्रश्नपत्र की निरस्त हुई परीक्षा का आयोजन सोमवार को हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें