न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डार्क जोन में अवैध रूप से हुए नलकूप कनेक्शनों के नियमित करने की तिथि को अब निगम ने 31 मार्च कर दिया है। इससे कनेक्शन धारको को नियमित कराने में सहूलियत मिलेगी।
बता दें कि वर्ष 2007 से 2017 के बीच डार्क जोन होने के बाद बिजली अधिकारियों ने अवैध तरीके से करीब 22 सौ कनेक्शनों का वितरण कर दिया। इस दौरान मुख्य अभियंता आफिस की टीम ने फर्जी कनेक्शन का खुलासा करते हुए हाथरस जंक्शन थाने में करीब 40 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
निगम ने इन लोगों को राहत देने के लिए 25 दिसंबर से 28 फरवरी तक कनेक्शन नियमित करने की अवधि तय की, लेकिन मात्र दो सौ लोगों ने कनेक्शन को नियमित कराया। अब बाकी नलकूप कनेक्शन धारकों को राहत प्रदान करने के लिए तिथि को बढ़ाते हुए 31 मार्च कर दिया है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल का कहना है कि अब 31 मार्च तक नलकूप कनेक्शन नियमित होंगे।