फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले जिले के सभी परिषदीय स्कूल होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर सरकारी मशीनरी तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं विद्युत विभाग भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जिले के ऐसे परिषदीय विद्यालय जहां पर बिजली की समस्या है। उन विद्यालयों की विद्युत विभाग के एमडी ने बीएसए से सूची मांगी है। साथ ही टोल फ्री नंबर के अलावा व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। ताकि बिजली समस्या को दूर किया जा सके।

बता दें कि हाथरस जिले में करीब 15 विद्यालय हैं। जिनमें तमाम विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें बिजली कनेक्शन नहीं है या फिर अन्य कारणों के चलते बिजली की समस्या चल रही है। अब ये विद्यालय चुनाव से पहले रोशनी से जगमग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के एमडी एसके वर्मा ने फरमार जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अधीक्षण अभियंता को ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध करा दें। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 पर सूचना दें। इसके अलावा 9412748123 पर सूचना दें, ताकि विद्यालयों में बिजली पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें