फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी जनधन खातों के संचालन की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत यहां जिले में करीब 1.10 लाख खाते खोले गए हैं। अब इन खातों में से 50 फीसदी खातों में लंबे समय लेनदेन नहीं हुआ है। इस कारण इन खातों को इन ऑपरेटिव कर दिया गया है। वही बैंक कर्मी इन खातों को पुन: शुरू कराने के लिए खातों धारकों के बैंकों में आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि खातों का सुचारु किया जा सके। वहीं करीब 10 फीसदी खाताधारकों ने तो खाता खुलवाने के बाद से ही संचालन नहीं किया है।
आम जन को खाते की सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत शून्य बैलेंस पर बैंक खाते खोले गए थे, ताकि आम व्यक्ति खाते के माध्यम से सरकारी योजनाओं से जुड़ सके। जिले में करीब 1.10 लाख खाते विभिन्न बैंकों के माध्यम से खोले गए थे। अब इन खाताधारकों में से 50 फीसदी खाताधारकों ने लंबे समय बैंक में कोई भी किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं किया है।
विज्ञापन


इस कारण बैंक द्वारा इन खातों को इन ऑपरेटिव कर दिया गया है। वहीं बैंक अधिकारियों के अनुसार जब कोई भी खाता धारक अपने खाते को चालू कराने आता है तो उसके खाते को दस्तावेजों की प्रक्रिया को पूरा कर शुरू करा दिया जाता है। हालांकि इन खाताधारकों को मैसेज आदि माध्यम से खाते के इन ऑपरेटिव होने की सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन


जिले में करीब 50 फीसदी जनधन खाते इनऑपरेटिव हो चुके हैं। खाताधारकों द्वारा इन खातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब खाताधारक को जरुरत पड़ती है, तो वह खाता चालू कराने के लिए आ जाता है।
-कार्तिक कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें