फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का गठबंधन नहीं, ठगबंधन है : उपेंद्र तिवारी

Sun, 13 Jan 2019 04:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
उपेन्द्र तिवारी - फोटो : file photo
विज्ञापन

सपा-बसपा का महागठबंधन नहीं है, यह ठग बंधन हैं, जो जनता को ठगने के लिए किया गया है लेकिन जनता सपा और बसपा को चुनाव में वोट नहीं देगी। यह बातें जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने लूटपाट करने वालों पर अकुंश लगाने का काम किया है। गलत काम करने वाले एक-एक आदमी का जेल में जाने का समय आ गया है, इसलिए मोदी को रोकने के लिए इस तरह के गठबंधन हो रहे हैं।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि 1993 में सपा और बसपा जिस स्थिति में थी, उस स्थिति में आज सपा-बसपा नहीं हैं, जबकि उस समय जिस स्थिति में भाजपा थी, आज उससे आज कहीं बेहतर स्थिति में भाजपा है। हमारी सरकार ने अपनी योजनाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार हैं। चाहे सपा हो या बसपा दोनों पार्टियां अपने अस्तित्व को बचाने में जुटी हुई हैं। 

उन्होंने कहा कि शिवपाल की वजह इस बार पांच सीटें भी नहीं मिल पाएंगी। एक सवाल के जबाव में उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में प्रदेश में खनन घोटाला हुआ और जमकर लूटपाट हुई। उन्होंने कहा कि 1989 में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पूरे देश सर्वे कराया था, जिसमें यह सामने आया था कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गांव के गरीब आदमी तक 15 पैसे पहुंचते हैं, 85 पैसे कमीशन खोरी में चले जाते है। आज दिल्ली से अगर एक रुपया चलता है, तो किसान, गरीब के खाते में सीधे एक रुपया ही पहुंचता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश और देश के लोग जानेंगे कि सपा बसपा गठबंधन में ताकत है, या फिर मोदी में ताकत है। उन्होंने कहा कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाए, इसके लिए पीएम मोदी खाका तैयार करने में लगे हैं। इसके लिए स्टे्रक्चर तैयार किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सवर्ण में गरीब तबके के लोगों को आरक्षण की जरुरत है। इसलिए सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें