फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपलोड में जिले की प्रगति शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। शासन से जारी किए गए मानव संपदा पोर्टल पर अभी तक जिले के 402 राजस्व कर्मियों में से 293 का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है। अभी इन कर्मचारियों का डाटा फीड होना बाकी है। इसे लेकर अब शासन स्तर से सख्त रुख अख्तियार कर लिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अध्यक्ष राजस्व परिषद ने जल्द ही इस पोर्टल पर समस्त कर्मचारियों के डाटा को अपलोड करने के निर्देश जारी किए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर समस्त तहसीलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिले के सभी राजस्व कर्मियों को डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके तहत कार्मिक की व्यक्तिगत जानकारी, कार्मिक स्थानांतरण विवरण, अवकाश विवरण, ऋण विवरण, पदोन्नति विवरण, गोपनीय आख्या विवरण एवं वार्षिक प्रविष्टि आदि का विवरण अपलोड किया जा रहा है। अभी तक इन सभी विवरण की स्थिति शून्य बनी हुई है। इसे लेकर तहसील स्तर से केवल 110 कर्मचारियों का ही इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेेशन अपलोड किया गया है। मुख्यालय स्तर से 183 कर्मचारियों का पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर अब एडीएम रेखा एस चौहान ने सभी तहसीलों को मानव संपदा पोर्टल पर अधिकारियों और कर्मचारियों का पंजीकरण करते हुए सेवा पुस्तिका का डाटा फीड करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। हालांकि तहसील स्तर से डाटा फीड करने वाले सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें