सड़कों का शिलान्यास करते सांसद,विधायक सदर व विधायक सिकंदराराऊ।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। पूर्व प्रदेश सरकार ने जिले में सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर 114 सड़कों का शिलान्यास किया।
इस दौरान अधिकारियों ने सांसद व दोनों विधायकों का माल्यर्पण कर स्वागत किया। सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि ऐसा कभी किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। एक साथ इतनी सड़कों का शिलान्यास किया गया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि सरकार जनता के मन के अनुरूप कार्य कर रही है।
इस सरकार में जितने विकास कार्य हुए हैं इतने कभी नहीं हुए। मौके पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन आरके मिश्रा, एई जीसी अग्रवाल व आरके शर्मा, रामजीलाल, सांसद प्रतिनिधि योगेश शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश सिंह गुड्डू, मदन फौजी, नरोत्तम सिंह, अरविंद दिवाकर आदि थे।