न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक रविवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक साल के अंदर संगठन से एक हजार लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई जाएगी। बैठक में अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के पदाधिकारियों के चुनाव के बाद एक हफ्ते में कार्यकारिणी घोषित करने के संबंध में विचार विमर्श हुआ।
बैठक में संगठन की मेरठ की कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में बैठक में सूबेदार मेजर रामवीर सिंह को अध्यक्ष, सूबेदार मेजर एनपी सिंह को महासचिव, हवलदार हरीशंकर चौधरी को कोषाध्यक्ष और कृष्णवीर सिंह चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। निर्देश दिए गए कि अध्यक्ष 15 दिन के अंदर कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
कार्यकारिणी के गठन के बाद एक हजार सदस्य बनाए जाने पर काम शुरू किया जाएगा। चुनाव के दौरान पूर्व वर्ष का लेखाजोखा और दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। बैठक में नरेंद्रदत्त, सूबेदार मेजर भवानी शंकर, केप्टन जगदीश प्रसाद, जयपाल सिंह, भूरा सिंह, पोखपाल सिंह, मंगेश कुमार, हवलदार रनवीर सिंह, श्योदान सिंह, नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह महाशय, राजेंद्र सिंह, भूमिराज सिंह, बच्चू सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजयपाल, रामगोपाल सिंह, प्रमोद गौतम, होशियार सिंह, रूस्तम सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि थे।