फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में देर रात तक रही राम बारात की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। श्रीरामलीला महोत्सव के तहत रविवार की देर रात तक शहर में राम बारात की धूम रही। हनुमान गली स्थित हनुमान मंदिर से रामबारात का शुभारंभ प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर और आरती उतारकर किया।

राम बारात शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए निकली। कई जगहों पर पूजा-अर्चना और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राम बारात में दर्जन भर से ज्यादा बैंड शामिल थे और दो दर्जन से ज्यादा झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। जहां-जहां से राम बारात गुजरी, हजारों की भीड़ इसे देखने के लिए उमड़ पड़ी। मथुरा रोड पर वसुंधरा एन्क्लेव में जनकपुरी सजाई गई थी। शुभारंभ के मौके पर कार्यक्रम के संयोजक मुकेश दीक्षित, सुधीर पचौरी और पुनीत पचौरी ने रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय और भोला यादव का फूलमालाएं पहनाकर और पीतांबर ओढ़ाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


उपाध्याय ने रामलीला के आयोजकों को बधाई दी और कहा कि उन्होंने बहुत सुंदर रामलीला और राम बारात का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि हाथरस के प्रत्येक भाई के घर मे सुख शांति बनी रहे। सब पर भगवान राम की कृपा बनी रहे। इस मौके पर पुष्पराज पचौरी, विष्णु बौहरे, पवन गौतम, संजीव पंडित, बलराम यादव, गिरीश पचौरी, केके दीक्षित, भगवती गौतम, राकेश शर्मा, अविनाश पचौरी, राम शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा (बंटी), सतीश भाटिया, बिरजो गुरु, उदयवीर शर्मा, विद्याराम विकल, एमएल रावत, राजीव चौधरी, डॉ. सुनील दीक्षित, डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा, सोहनलाल कुशवाहा, नत्थीलाल सविता आदि थे।
विज्ञापन


तदुपरांत वहां से रामलीला शहर के विभिन्न बाजारों में पहुंची। रामलीला में नासिक, दिल्ली, आगरा, हापुड़ और इंदौर सहित दर्जन भर से ज्यादा बैंड भक्ति संगीत की धुन बजाते हुए चल रहे थे और भक्त राम बारात के साथ चलते हुए थिरक रहे थे। कई स्थानों पर राम बारात का आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। राम बारात में भगवान राम से स्वरूप तो आकर्षण का केंद्र बने ही थे, साथ ही शिव-पार्वती, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मलीला को दर्शाती हुई कई झांकियां भी लोगों का मन मोह रही थी। करीब एक किमी लंबी इस राम बारात में दो दर्जन झांकियां थी। जहां-जहां से राम बारात गुजरी, वहां का वातावरण भक्ति में डूब गया। देर रात जनकपुरी में काफी भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें