फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दी खेत में फसल अवशेष न जलाने की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। मंडी समिति परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खेत में फसल अवशेष न जलाने की सीख के साथ साथ कृषि की नई तकनीक की जानकारी दी गई।

अजय दीप सिंह, मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनांतर्गत किसान मेले का आयोजन हुआ। यहां पर कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें रोटावेटर, सोलर पंप, सीड ड्रिल, ओसाई पंखा, चारा मशीन आदि रखे गए। इसके अतिरिक्त मेला में विभिन्न विभागों एवं कृषि से संबंधित निवेशों एवं रसायनों और जैविक उत्पादनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि यह कृषि मेला नहीं कृषि कुंभ नजर आ रहा है। इस तरह के आयोजन कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष किसानों के लिए आयोजित होते रहने चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने फसल उत्पादन, डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सब्जी एवं फल उत्पादन, डॉ. सुधीर रावत ने पशुपालन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


यहां पर उपस्थिति अधिकारियों ने मेले में लगीं स्टॉलों का निरीक्षण किया। जितेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर एडीएम रेखा एस चौहान, जेडी जेएस राठौर, उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, डीओ डिपिन कुमार, पीपीओ यतेंद्र सिंह, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सीपी शर्मा, अनिल उपाध्याय, पूर्व विधायक सिकंदराराऊ सुरेश प्रताप गांधी, आरके पाठक, सुधीर कुमार शर्मा, राजकुमार सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें