फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 विद्युत अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाथरस। जिले के बिजली महकमे में अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में फिर से फेरबदल किया गया है। इससे अवर अभियंताओं में खलबली मच गई है। अधीक्षण अभियंता ने अवर अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव की सूची चारों विद्युत वितरण खंडों के एक्सईएन को भेज दी है।

अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने 33/11 केवी उपकेंद्र ओढ़पुरा एवं प्रगतिपुरम् व वाटरवर्क्स का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अवर अभियंता टीपी सिंह को विद्युत परीक्षणशाला प्रथम एवं द्वितीय विद्युत परीक्षण खंड हाथरस में तैनाती दी गई है। 33/11 केवी उपकेंद्र नवींपुर गिजरौली के अवर अभियंता जितेंद्र यादव को 33/11 केवी उपकेंद्र भोपतपुर एवं वाहनपुर के साथ नगला वीरसहाय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


विद्युत परीक्षण खंड हाथरस से संबद्ध अवर अभियंता सतेंद्र यादव को 33/11 केवी उपकेंद्र ओढ़पुरा व प्रगतिपुरम् व वाटरवर्क्स का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 33/11 केवी उपकेंद्र बसईकाजी एवं विजयगढ़ व कौमरी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अवर अभियंता एसपी हंस को विद्युत परीक्षणशाला विद्युत परीक्षण खंड तृतीय में तैनात किया गया है।

33/11 केवी उपकेंद्र लहरा के अवर अभियंता अजय गोपाल को 33/11 केवी उपकेंद्र अगसौली व कचौरा पर अतिरिक्त कार्यभार के रूप मे तैनाती दी गई है। 33/11 केवी उपकेंद्र वाहनपुर व भोपतपुर का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अवर अभियंता गौरव शर्मा को 33/11 केवी उपकेंद्र नवीपुर व गिजरौली का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विद्युत वितरण खंड द्वितीय से संबद्ध अवर अभियंता नेम सिंह को 33/11 केवी उपकेंद्र विजयगढ़ एवं कौमरी व बसईकाजी का अतिरिक्त कार्यभार के लिए तैनात किया गया है। विद्युत परीक्षणशाला विद्युत वितरण खंड चतुर्थ सादाबाद से अवर अभियंता कमल सिंह को हटाकर 132/33/11 केवी उपकेंद्र ओढ़पुरा व लहरा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


विद्युत परीक्षणशाला प्रथम, द्वितीय व तृतीय हाथरस से अवर अभियंता देवकी नंदन को हटाकर विद्युत परीक्षणशाला चतुर्थ खंड सादाबाद भेजा गया है। 132/33/11 केवी उपकेंद्र ओढ़पुराव कोटा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अवर अभियंता शेर सिंह की 33/11 केवी उपकेंद्र कोटा पर तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें