फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बस में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर 1.07 लाख किए पार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत करने का मामला सामने आया है। यात्री के पास रखे 1,07,500 रुपये भी गायब मिले। संगठन ने घटना की जांच और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र के अनुसार घटना चार अक्तूबर की है। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया के भाई नरेश निवासी बिचपुरी, राया मथुरा बस से हाथरस आ रहे थे। आरोप है कि सफर में अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ खिला दिया।
हाथरस बस स्टैंड पर वह अचेत मिले। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया। बुधवार को पदाधिकारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन दिया। चार अक्तूबर की बस की अंदर-बाहर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सुरक्षित कराने की मांग की। उनका कहना है कि डीवीआर फुटेज ऑटो-ओवरराइट हो सकती है।
विज्ञापन

ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष नितिन शेखावत, हरेंद्र सिंह सिसौदिया फौजी, ब्रजमोहन मदनावत, राजेंद्र सिंह सिसौदिया और सतेंद्र सिसौदिया मौजूद रहे। डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें