न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सिकंदाराराऊ विधायक वीरेंद्र सिह राना के समर्थन में उतर आई है। महासभा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गहलौत की अगुवाई में काफी लोगों ने एसपी आफिस पहुंचे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया और विधायक पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया।
उल्लेखनीय है कि सिकंदाराराऊ के एक युवक निशांत चौहान ने कुछ लोगों के साथ गुरूवार को एसपी आफिस पहुंचकर विधायक वीरेंद्र सिंह राना पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अब इस मामले में अखिल भारती क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गहलोत के साथ काफी लोग एसपी आफिस पहुंचे। इन लोगों ने एसपी को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि निशांत चौहान द्वारा जो प्रार्थना पत्र विधायक सिकंदाराराऊ के खिलाफ दिया गया है वह पूरी तरह से मनगढंत व निराधार है। ज्ञापन देने वालों में नीरेश जादौन, मतेंद्र सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह जादौन, नरेश प्रधान, चंदन सिंह, उमेश प्रताप सिंह, मानवेंद्र सिंह, नवीन प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, बबलू सिंह, मनोज कुमार, राहुल सिंह, बंटू ठाकुर, सौनू, रमेश, रामवीर सिंह, संदीप ठाकुर आदि थे।