फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर किसान-आढ़तियों का हंगामा

Sat, 18 May 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
हंगामा कर रहे किसानों व आढ़तियों को समझाते एडीएम व पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस मंडी समिति में बने क्रय केंद्र पर शुक्रवार को गेहूं नहीं लिए जाने पर आढ़तियों व किसानों ने जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी होने पर एडीएम, नगर पालिकाध्यक्ष और मंडी सचिव पहुंच गए। आढ़तियों का आरोप था कि उन्हें मंडी प्रशासन गेट पास नहीं दे रहा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है बीते दिनों डीएम प्रवीन कुमार लक्षकार ने मंडी समिति में बने क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को किसानों का गेहूं खरीदने व समय से भुगतान करने के निर्देश दिए, लेकिन केंद्रों पर डीएम के आदेशों को हवा में उड़ाया जा रहा है। किसानों को परेशान किया जा रहा है। इसी क्रम में जब दर्जनों किसानों का गेहूं केंद्र पर नहीं तुलवाया तो किसान गेहूं को लेकर आढ़तियों के यहां पहुंचे, लेकिन प्रशासन द्वारा आढ़तियों पर गेहूं लेने पर प्रतिबंध होने पर उन्होंने गेहूं नहीं लिया

। इस पर किसानों के साथ आढ़तियों ने केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और  गेहूं तुलवाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, मंडी सचिव रामबाबू शर्मा पहुंच गए। एडीएम ने किसानों व आढ़तियों की समस्या को सुनकर समाधान कराते हुए निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं तुलवाया जाएगा।
विज्ञापन


 एडीएम ने एसएमआई के क्रय केंद्र पर गेहूं तोलाई नहीं होने पर केंद्र प्रभारी को जमकर हड़काया। इस मौके पर प्रवीन वार्ष्णेय, मुकेश बंसल, राजेश वार्ष्णेय, उमाशंकर, नवनीत कुमार, जगदीश, प्रहलाद खंडेलवाल, संजय कुमार, भिकंबर सिंह, अरुण अग्रवाल, नरेंद्र बसंल, पवन कुमार आदि आढ़तिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें