फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने ऑपरेशन कायाकल्प की खराब प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


खंड विकास कार्यालय पर शनिवार को खंड विकास अधिकारी प्रतिमा निमेष ने सभी ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ प्रतिमा निमेष ने पांच मार्च तक बेस लाइन से छूटे शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा कराने, जीओ टेगिंग कराने और गोशाला निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सादाबाद क्षेत्र मे ंजितनी भी गौशालाएं संचालित हो रही हैं, उनमें एक रजिस्टर तैयार कराया जाए। रजिस्टर में गायों की संख्या दर्शायी जाए। उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों की प्र्रगति पर नाराजगी जाहिर की और कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम, शैलेंद्र सिंह, संत कुमार, राजेश कुमार, गिरीश अग्रवाल, शकील अहमद, रिषी शर्मा, रविंद्र सिंह, पूजा, धर्मेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें