न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राज्य पोषण मिशन के तहत फीड बैक को लेकर डीपीओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सुपरवाइजरों द्वारा मिशन के तहत होने वाली फीड बैक की समीक्षा की गई। इस दौरान डाटा फीडिंग की स्थिति बेहद खराब सामने आई। इस स्थिति पर डीपीओ धर्मेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ का पारा चढ़ गया और उन्होंने शहरी क्षेत्र की दो सुपरवाइजर और सासनी क्षेत्र की एक सुपरवाइजर को चेतावनी जारी की है।
डीएम डॉ. रमा शंकर मौर्य के निर्देशों के क्रम में शनिवार को राज्य पोषण मिशन की फीड बैक को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डाटा फीडिंग किए जाने की समीक्षा की गई। इस समीक्षा में शहरी क्षेत्र, मुरसान, सासनी की स्थिति बेहद खराब निकल कर आई। इस स्थिति को देखते हुए शहरी क्षेत्र की सुपरवाइजर मनोरमा, रेखा और सासनी क्षेत्र की सुपरवाइजर पुष्पलता को चेतावनी जारी की है।
वही सभी सुपरवाइजरों को डाटा फीडिंग पूरा करने के लिए एक दिवस का समय दिया गया है। डीपीओ ने बताया कि निर्धारित समयावधि में फीडिंग न होने पर सभी सुपरवाइजरों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। वही बैठक में देरी से आने पर पुष्पलता और अनीता सिंह को भी चेतावनी जारी की गई है।