फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में दौडने वाली बसों की हाथरस में दिखेगी लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। प्रयागराज में कुंभ के दौरान दौड़ने वाली बसों की हाथरस डिपो के अधिकारी भी लोकेशन देख सकेंगे। 31 बसों के खराब बीटीएस बदले गए हैं। बसों में यात्रियों की सुविधा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में हाथरस डिपो की 31 बसें यात्रियों को स्नान कराएंगी।
बता दें कि चार जनवरी से 15 मार्च तक प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होगा। कुंभ को लेकर सरकार व रोडवेज प्रशासन भी खासा सतर्क है। अलीगढ़ रीजन से कुंभ में 230 बसें जाना तय है, जिसमें 31 बसें डिपो की है। कुंभ में जाने वाली बसों से खराब वीटीएस को बदला गया है। इसके अलावा बसों में शीशे पूरे कराने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे से निपटने के लिए ऑल वेदर बल्ब लगाए गए हैं। अग्निशमन यंत्र व फस्टएर्ड बॉक्स आदि लगाने के साथ सीटों को दुरुस्त किया जा रहा है। बसंत पंचमी व मौनी अमावस्या के स्नान में हाथरस डिपो की बसें शामिल होंगी। इस मामले में फोरमैन हरी सिंह का कहना है कि कुंभ में जाने वाली बसों के खराब वीटीएस बदलवा दिए गए हैं। शीशे पूरे कराने के साथ अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स आदि लगवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें