फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितीय अनियमिताओं को लेकर डीपीआरओ ने दिया ग्राम प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडिंग
वित्तीय अनियमिता पर ग्राम प्रधान को नोटिस
क्रासर
ग्राम निधि खाते में एक सप्ताह में धनराशि जमा करने के निर्देश
एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण, ग्रामीणों ने की थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। ब्लॉक हसायन की ग्राम पंचायत शहबाजपुर के ग्राम प्रधान की शिकायत पर डीपीआरओ शहनाज अंसारी ने सख्त रुख अपनाया है। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान महीपाल सिंह को नोटिस जारी कर दिया है और यह भी निर्देश जारी किए हैं कि एक सप्ताह के अंदर अपव्यय की गई धनराशि 36,160 रुपये की आधी धनराशि 18,080 रुपये तत्काल ग्राम निधि खाता प्रथम में जमा कराकर आरोपित बिंदुओं पर अपना स्पष्टीकरण दें, अन्यथा उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को समाप्त कर ग्राम पंचायत में एक समिति का गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत शहबाजपुर के रहने वाले अमित कुमार और आठ अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर आरोप लगाते हुए शपथ पत्रों के साथ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर डायट प्राचार्य और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जांच की गई और इस जांच में दोषी पाया। जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत में लाइट एवं सोलर लाइटों का ठीक से अनुरक्षण नहीं करना, कुटेशन, तुलनात्मक एवं आपूर्ति आदेश में कमी पाना, राज्य वित्त एवं 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय अनियमितता पाया जाना, ग्राम प्रधान के पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करना पाया गया था। अब इस मामले में ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर दिया गया है और एक सप्ताह पर उक्त मामलों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें