फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द शुरू होगा वॉर रुम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस। जिले में जल्द जिला प्रशासन की ओर से वॉररूम बनाया जाएगा। इसे लेकर मंडलीय बैठक में कमिश्नर ने निर्देश जारी कर दिए है। कमिश्नर के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने भी इसकी तैयारी शुरू कर ली है। वॉर रुम बनने के बाद शिकायतकर्ता की शिकायत को व्हाट्स एप के जरिए निस्तारण किया जाएगा और निस्तारण की रिपोर्ट भी व्हाट्स एप से देखी जा सकेगी। इसे लेकर कलेक्ट्रेट और विकास भवन में जगह का चिन्हांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वॉररूम शुरू होने के बाद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाकर जोड़ा जाएगा और इसी ग्रुप में शिकायतों को भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया फिलहाल में अलीगढ़ जिले में अपनाई गई है। इसे लेकर वहां शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई है। अब जिला प्रशासन भी इस पहल को तेजी से शुरू करने में लग गया है।
विज्ञापन


वॉर रूम बनने के साथ साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को एक व्हाट्स एप ग्रुप बनेगा। इस ग्रुप में सभी अधिकारियों को जोड़ा जाएगा। यहां तक कि समाज सेवी संगठनों, अधिवक्ताओं, ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों, पत्रकारों, के साथ समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों को व्हाट्स एप के जरिए जोड़ा जाएगा। शिकायतकर्ता के द्वारा जिस भी स्तर की शिकायत की जाएगी उस शिकायत को वॉर रूम के जरिए उसी ग्रुप में भेजा जाएगा और त्वरित निरस्तारण के निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


शिकायत निस्तारण की सूचना भी संबंधित अधिकारी उसी व्हाट्स ऐप ग्रुप में बताएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। यह अधिकारी व्हाट्स एप ग्रुप में आने वाली सूचनाओं, शिकायतों के आदान प्रदान की निगरानी रखेगा और इसका रिकार्ड भी सम्मिट करेगा।
---------
जिले में वॉररूम बनाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही जगह का चिन्हांकन कर लिया जाएगा।
डॉ. रमा शंकर मौर्य, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें